हाथी ने मचाया उत्पात

मिहिजाम . शनिवार सुबह गोराईनाला बाजार में एक हाथी के आने से अफरा -तफरी का माहौल रहा. इससे पहले हाथी ढेकीपाड़ा में कई घरों के दीवारों को क्षति ग्रस्त कर दिया. हाथी पियालशोला पंचायत के बांधपाड़ा होते हुए किनुडीह की ओर चला गया. लोगों ने हाथी आने की सूचना मिहिजाम पुलिस एवं वन विभाग के […]

मिहिजाम . शनिवार सुबह गोराईनाला बाजार में एक हाथी के आने से अफरा -तफरी का माहौल रहा. इससे पहले हाथी ढेकीपाड़ा में कई घरों के दीवारों को क्षति ग्रस्त कर दिया. हाथी पियालशोला पंचायत के बांधपाड़ा होते हुए किनुडीह की ओर चला गया. लोगों ने हाथी आने की सूचना मिहिजाम पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारियों को दी. मौके पर मिहिजाम थाना प्रभारी मंगल प्रसाद कुजूर दल बल के साथ गोराईनाला मोड़ पहुंचे. पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी और चले गये. मौके पर वन विभाग के रेंजर जितेंद्र हाजरा घटना स्थल पर पहुंच कर लोगों को ढेला पत्थर नहीं मारने की सलाह दी और हाथी को वहां से सुरक्षित निकाला गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >