नारायणपुर में 21 एमएम हुई बारिश, जनजीवन प्रभावित

नारायणपुर. प्रखंड क्षेत्र में बुधवार देर रात्रि से हो रही रिमझिम बारिश से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला.

नारायणपुर. प्रखंड क्षेत्र में बुधवार देर रात्रि से हो रही रिमझिम बारिश से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला. शुक्रवार को भी दिनभर रुक-रुक कर बूंदा-बूंदी बारिश देर होती रही. बारिश के कारण ठंड में इजाफा हुआ. तापमान में गिरावट आने के कारण जनजीवन भी प्रभावित हुआ. शुक्रवार को भी सड़कों पर वीरानी छाई रही. हाइवे पर इक्का दुक्का वाहन ही देखने को मिले. वहीं बारिश के कारण किसानों को फसलों का नुकसान भी हुआ है. किसानों ने कहा कि अभी गेहूं कटाई का समय है. पूरा फसल खेत खलियान में ही है. बारिश के कारण इस पर बुरा प्रभाव पड़ेगा. प्रखंड कार्यालय परिसर में लगे वर्षा मापी यंत्र से शुक्रवार को 21 एमएम बारिश मापी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >