केंदबोना गांव से 1050 लीटर स्प्रिट, 86 लीटर अवैध शराब व एक ट्रक जब्त

जामताड़ा. केंदबोना गांव में अवैध शराब बनाने वाले अंतरराज्यीय शराब तस्कर मनोज मंडल के मिनी शराब फैक्ट्री में उत्पाद विभाग ने एक बार फिर छापेमारी की है.

छापेमारी. जामताड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़ संवाददाता, जामताड़ा. थाना क्षेत्र के केंदबोना गांव में अवैध शराब बनाने वाले अंतरराज्यीय शराब तस्कर मनोज मंडल के मिनी शराब फैक्ट्री पर उत्पाद विभाग ने एक बार फिर छापेमारी की है. इस दौरान विभाग ने नकली शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त किया है. जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि केंदबोना गांव में मनोज मंडल के अवैध शराब फैक्ट्री में एक ट्रक में नकली शराब बनाने की सामग्री लदी हुई है. जांच-पड़ताल के दौरान विभाग की टीम ने खड़े ट्रक से ड्रम में भरे कुल 1050 लीटर स्प्रिट जब्त किया है. इसके अलावा 10 कार्टून से 89 लीटर नकली शराब जब्त किया. बताया जाता है कि नकली शराब में 180 एमएल वाला 480 पीस ऑफिसर च्वाइस का भरा बोतल है. इसके अलावा खाली बोतलें और स्टिकर व एक ट्रक (जेएच 04 भी 4321) भी जब्त किया. बता दें कि इससे पूर्व भी उत्पाद विभाग की ओर से केंदबोना गांव में छापेमारी कर अवैध शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया था. शराब तस्कर मनोज मंडल पूर्व में जेल भी गया है, लेकिन जेल से निकलते ही फिर से अवैध शराब के कारोबार में मनोज मंडल पूर्ण रूप से सक्रिय हो जाता है. अलग- अलग गांवों में अवैध शराब फैक्ट्री का संचालन करते हैं. बोले उत्पाद अधीक्षक – केंदबोना गांव में एक अवैध शराब फैक्ट्री में नकली अंग्रेजी शराब तैयार किया जाता था. अवैध फैक्ट्री से ट्रक सहित सभी समान जब्त कर लिया गया है. फिलहाल आरोपी फरार है. -कुंदन कुमार कौशल, उत्पाद अधीक्षक, जामताड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >