बिल भी वापस लेने के लिए बाध्य कर देंगे.
जामताड़ा : विधानसभा में धर्मांतरण व भू-अर्जन बिल के पास होने के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं ने रविवार को इंदिरा चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया. इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल हें्ब्रम ने किया. केंद्रीय समिति सदस्य अशोक मंडल ने कहा कि भाजपा की सरकार ने जबरन धर्मांतरण एवं भू-अर्जन बिल पास किया है. इसको लेकी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जायेगा. झामुमो ने जिस प्रकार से एसपीटी व सीएनटी एक्ट को वापस करने के लिए बाध्य किया. उसी प्रकार से ये बिल भी वापस लेने के लिए बाध्य कर देंगे. मौक पर देवीसन हांसदा, बासुदेव मरांडी, आनंद टुडू, इम्तियाज अंसारी, जमरुद्दीन अंसारी, सत्यजीत मिश्रा, रवींद्र नाथ दुबे सहित कई मौजूद थे.
