जामताड़ा : जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी कर ली गयी है.इस अवसर पर 15 अगस्त को प्रात: स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी. इसके लिए टीम नियुक्त कर लिया गया है. स्वतंत्रता दिवस को लेकर नगर पंचायत द्वारा शहर का साफ-सफाई पूरी कर ली गयी है.
मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान की रंग-रोगन पूरी कर ली गयी है. गांधी मैदान में प्रशासन द्वारा चौकीदार को प्रतिनियुक्त किया गया है. स्वतंत्रता दिवस के दिन झंडोत्तोलन के बाद फुटबॉल मैच, फैंसी मैच का आयोजन किया जायेगा. फुटबॉल मैच बालिका वर्ग द्वारा खेला जायेगा. वहीं दूसरी फैंसी मैच जिला प्रशासन बनाम विधायक एकादश एवं मीडिया कर्मी के बीच खेला जायेगा. जेबीसी प्लस टू विद्यालय में शाम को स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जायेगा.
झंडोत्तोलन का निर्धारित समय
गांधी मैदान : 9:00 बजे
समाहरणालय : 10:10 बजे
एसपी कार्यालय : 10:15 बजे
जिला परिषद : 10:40 बजे
रेडक्रॉस भवन : 10:55 बजे
अनुमंडल कार्यालय : 11:00 बजे
एसडीपीओ कार्यालय : 11:05 बजे
पुलिस मेंस एसोसिएशन : 11:10 बजे
मंडल कारा : 11:20 बजे
जामताड़ा थाना : 11:25 बजे
परेड में ये टीम लेगी भाग : जिला पुलिस बल, आइआरबी झिलुवा, जेबीसी प्लस टू जामताड़ा, डीएन एकेडमी, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, एडवर्ड इंगलिश स्कूल, संत जोसेफ स्कूल एवं आश्रम विद्यालय जामताड़ा के प्लाटून भाग लेंगे.
