अवैध कारोबार का संचालन हुआ तो नपेंगे थाना प्रभारी

मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिये निर्देश फरार वारंटी को जल्द करें गिरफ्तार जामताड़ा : पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शनिवार को एसपी डॉ जया राय की अध्यक्षता में मासिक क्राइम मीटिंग आयोजित की गयी. इसमें एसडीपीओ, नाला सर्किल इंस्पेक्टर एवं सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे. इस दौरान लंबित कांडों की समीक्षा की गयी. सभी […]

मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिये निर्देश

फरार वारंटी को जल्द करें गिरफ्तार
जामताड़ा : पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शनिवार को एसपी डॉ जया राय की अध्यक्षता में मासिक क्राइम मीटिंग आयोजित की गयी. इसमें एसडीपीओ, नाला सर्किल इंस्पेक्टर एवं सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे. इस दौरान लंबित कांडों की समीक्षा की गयी. सभी थाना प्रभारी को फरार वारंटी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया. वहीं साइबर क्राइम, नन बैंकिंग, अपराध की समीक्षा की गयी. एसपी ने कहा कि अगर किसी भी थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार का संचालन होता है तो थाना प्रभारी निलंबित किया जायेंगे. इस मौके पर एसडीपीओ पूज्य प्रकाश, मुख्यालय डीएसपी जयदीप लकड़ा, इंस्पेक्टर बाल्मिकि सिंह, धनंजय प्रसाद, रवींद्र कुमार सिंह, अजय सिंह, केडी झा, केडी झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >