विरोध. मांगों को लेकर झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन ने दिया धरना
गांधी मैदान से प्रखंड कार्यालय तक निकाली रैली
धरना के दौरान सरकार विरोधी लगाये नारे
जामताड़ा : सात सूत्री मांग को लेकर झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन जामताड़ा इकाई की ओर से प्रखंड सभागार में एक दिवसीय धरना दिया गया. इससे पहले आंगनबाड़ी सेविकाओं ने गांधी मैदान से रैली के शक्ल में प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंची. यहां रैली धरना में तब्दील हो गयी. सेविकाओं ने कहा कि सरकार सेविका के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. सेविका को जो सुविधा मिलनी चाहिए, वह नहीं मिल रही है. उपाध्यक्ष चिंतामनी मंडल ने कहा कि सरकार की नीति आइसीडीएस विरोधी है. आइसीडीएस को साफ करना चाहती है. जिसके फलस्वरूप 27 लाख सेविका-सहायिक, 20 करोड़ लाभार्थी पर खतरा आ गया है.
इसलिए हमसभी को एकजुट होकर आंदोलन करने की जरूरत है. इस मौके पर करुणा देवी, रेणु राय, सीमा देवी, चंचला गोरांई, फूल देवी, शशिवाला देवी, रीना देवी, रत्ना पाल, सुनीता देवी, रोजमेरी टुडू, कुसुम किस्कू, चांदमुनी टुडू, रीता घोष, श्यामली मरांडी, उषा कुमारी, लीला पाल, रुबी बीवी, अमिता चंद्रा, विभा सिंह, रीना मंडल, अमिता सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे.
