मिहिजाम में दो, बिंदापाथर में एक बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ाया

कार्रवाई. राेक के बावजूद जिले में बालू का उठाव जारी मिहिजाम : मिहिजाम व बिंदापथर पुलिस ने एसपी के निर्देश पर बालू के अवैध उठाव पर राेक लगाने के लिये कार्रवाई शुरू कर दी है. इसके तहत मिहिजाम पुलिस ने दो व बिंदापाथर पुलिस ने एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. तीनों ही ट्रैक्टर से […]

कार्रवाई. राेक के बावजूद जिले में बालू का उठाव जारी

मिहिजाम : मिहिजाम व बिंदापथर पुलिस ने एसपी के निर्देश पर बालू के अवैध उठाव पर राेक लगाने के लिये कार्रवाई शुरू कर दी है. इसके तहत मिहिजाम पुलिस ने दो व बिंदापाथर पुलिस ने एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. तीनों ही ट्रैक्टर से बालू का अवैध परिवहन किया जा रहा था.
इधर गुप्त सूचना पर मिहिजाम पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त किया है. इस मामाले में एक व्यक्ति की हिरासत में लेकर जेल भेजा है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुप्त सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के अमोई चौक के निकट छापेमारी कर बालू लदा ट्रैक्टर संख्या जेएच 21 एफ 4237 को जब्त किया है. इसके चालक लाल किशोर सोरेन को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में उसने बताया कि बालू को शबडीहा घाट से मिहिजाम नगर के हिलरोड ले जा रहा था. चालक के पास वाहन पर लदा बालू के कागजात नहीं थे. वाहन हिल रोड निवासी मनोज कुमार अग्रवाल का है.
पुलिस ने भादवि की धारा 379, 411 एवं राज्य खनिज विक्रेता नियमावली 2007 के नियम 006 एवं 003 तथा खान अधिनियम 1957 के तहत मामला दर्ज किया है. दूसरी ओर गुप्त सूचना पर एएसआई उपेन्द्र सिंह ने दल-बल के साथ बुधवार को थाना क्षेत्र के बादोलीगढ़ से बालू अनलोड कर रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ा है. मौके से चालक अन्य लेबर फरार पुलिस देख कर फरार हो गया.
थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर संख्या जेएच15एच 6079 के मालिक मनोज दास द्वारा आमबगान स्थित दुर्गामंदिर के पीछे बालू का अवैध स्टॉक किया जा रहा था. सूचना पर कार्रवाई की गयी.
शीलानदी के माेहजोड़ घाट से हो रहा बालू का उठाव
बिंदापाथर. थाना क्षेत्र के शीलानदी के मोहजोड़ी घाट से अवैध रूप से बालू का उठाव कर रहे ट्रैक्टर संख्या जेएच 21 बी 1444 को बिंदापाथर पुलिस ने बुधवार को जब्त किया है. जब्त ट्रैक्टर को थाना में रखा गया है.
थाना प्रभारी बीके सिंह ने कहा पिछले दो-तीन दिन से शीलानदी के मोहजोड़ी घाट में अवैध बालू उठाव होने की सूचना मिल रही थी. सूचना पर पुलिस मोहजोड़ी घाट पहुंची. इस दौरान अवैध रूप से बालू का उठाव का रहे ट्रैक्टर को पकड़ा. वहीं पुलिस को देख चालक भाग गये. इस मामले की सूचना खनन विभाग को दी गयी है. अग्रेतर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.
मिहिजाम आमबगान स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे किया जा रहा था बालू डंप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >