देवजोड़ के बच्चों को किया गया जागरूक

जामताड़ा : 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस मनाया जायेगा. इसका कितना महत्व है. इस संबंध में उत्क्रमित उच्च विद्यालय देवजोर के छात्रों ने ‘कृर्मि नाशक दवा का स्वास्थ्य पर प्रभाव’विषय पर प्रोजेक्ट तैयार कर समाज में इसके प्रति संदेश दिया. भारत सरकार के विज्ञान एवमं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित एक प्रोजेक्ट को विज्ञान […]

जामताड़ा : 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस मनाया जायेगा. इसका कितना महत्व है. इस संबंध में उत्क्रमित उच्च विद्यालय देवजोर के छात्रों ने ‘कृर्मि नाशक दवा का स्वास्थ्य पर प्रभाव’विषय पर प्रोजेक्ट तैयार कर समाज में इसके प्रति संदेश दिया. भारत सरकार के विज्ञान एवमं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित एक प्रोजेक्ट को विज्ञान शिक्षक योगेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में छात्र विप्लव घोष, पिंकू मंडल, टीना दास और मंगल सोरेन ने स्वास्थ्य भारत के उप विषय रोगनिरोधी स्वास्थ्य सेवा के अंतर्गत तैयार किया गया कर प्रोजेक्ट के संबंध में छात्रों ने विस्तार से प्रार्थना

सभा में छात्रों को कृमि और उसके कारण,लक्षण और उपाय विशेष कर एल्बेंडाजोल के बारे में जानकारी दी गयी. बाद में प्रोजेक्ट को प्रदर्शित बच्चों के बीच किया जिससे उनकी ज्ञान की समझ के साथ जागरूक दिखे. शिक्षक योगेंद्र कुमार ने सदर अस्पताल जामताड़ा के चिकित्सक डॉ निलेश कुमार से छात्रो को ऑनलाइन बात कराया गया. इस अवसर पर डॉ निलेश कुमार ने छात्रों के प्रश्नों को उत्तर देते हुए कहा कि एल्बेंडाजोल साधारण बीमारी के वाबजूद भी इसे लिया जा सकता है.

सबसे बेहतर स्थिति यह है कि हम व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान दे, खुले में शौच न करे, हाथ धुलाई करना न भूले. क्योंकि कृमि के अंडे हमारे हाथ से शरीर के अंग छोटी आंत में पहुँच कर हमें संक्रमित कर देते है. इस अवसर पर दुमका विश्वविद्यालय के बनस्पति विज्ञान के प्राध्यापक डॉक्टर एस अल बोण्डिया ने ऑनलाइन बातचीत छात्रों से कहा कि जिस तरह से एल्बेंडाजोल कृमि नाशक दवा है उसी तरह पलास, कालमेघ, आडू, नीम आदि बनस्पति का इस्तेमाल भी कृमि को नास करने में किया जाता है. उन्होंने कहा कि झारखंड में 50 प्रतिशत बच्चों में कृमि देखा गया है. संक्रमित व्यक्ति के मल में एक घण्टा में 1000 कृमि के अंडे बढ़ जाते है.

कृमि नाशक दवा खाने के लिये लोगों को किया जागरूक : बिंदापाथर. राष्ट्रीय कृमि दिवस को सफल बनाने के लिए फतेहपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से बुधवार को स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी़ उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिंदापाथर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय तोड़ो, उप्रावि प्रजापेटिया, उप्रावि घाघर, उमवि पुतुलजोड़, उमवि चरकादह आदि के छात्र-छात्राओं ने रैली के माध्यम से दो से 19 वर्ष के बच्चों को कृमि नाशक गोली खिलाने की अपील की. इस मौके पर परितोष मंडल, चौधरी दास, सुनीता कुमारी, रविश कुमार, बलदेव हांसदा, कामदेव मंडल, रितन कुमार सिंह, हिरेन सिंह, बंदना गोरांई, अजीत सोरेन, सुकुमार मंडल आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >