वाहन जांच अभियान में दर्जन भर बाइक जब्त

जामताड़ा नगर : अपराध नियंत्रण को लेकर सोमवार को शहर में वाहन जांच अभियान चलाया गया. शहर के टावर चौक, इंदिरा चौक, रामकृष्ण मठ सहित अन्य जगहों पर मोटरसाइकिल के कागजात की जांच की गयी. टावर चौक पर पुलिस पदाधिकारी संतोष गोस्वामी की अगुआई में वाहनों के कागजात की जांच की गयी. बिना कागजात वाले […]

जामताड़ा नगर : अपराध नियंत्रण को लेकर सोमवार को शहर में वाहन जांच अभियान चलाया गया. शहर के टावर चौक, इंदिरा चौक, रामकृष्ण मठ सहित अन्य जगहों पर मोटरसाइकिल के कागजात की जांच की गयी. टावर चौक पर पुलिस पदाधिकारी संतोष गोस्वामी की अगुआई में वाहनों के कागजात की जांच की गयी. बिना कागजात वाले करीब एक दर्जन वाहन को जब्त कर थाना लाया गया. वहीं थाना प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह खुद जांच अभियान का नेतृत्व कर रहे थे. उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर जांच अभियान चलाया जा रहा है. जांच के दौरान शरारती तत्वों पर विशेष कर ध्यान रखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >