काठीकुंड में युवक की सिर काट कर हत्या

काठीकुंड : दुमका जिले के काठीकुंड प्रखंड के घोर उग्रवाद प्रभावित फोकस एरिया क्षेत्र के बड़ा चापुड़िया पंचायत अंतर्गत कठालडीह गांव के पास 24 वर्षीय युवक की सिर कटी लाश मिलने से क्षेत्र सनसनी फैल गयी. मृत युवक की पहचान इसी पंचायत के पोखरिया गांव के रहने वाले सुनील देहरी के रूप में हुई है. […]

काठीकुंड : दुमका जिले के काठीकुंड प्रखंड के घोर उग्रवाद प्रभावित फोकस एरिया क्षेत्र के बड़ा चापुड़िया पंचायत अंतर्गत कठालडीह गांव के पास 24 वर्षीय युवक की सिर कटी लाश मिलने से क्षेत्र सनसनी फैल गयी. मृत युवक की पहचान इसी पंचायत के पोखरिया गांव के रहने वाले सुनील देहरी के रूप में हुई है. पहाड़ व जंगलों से घिरे इस पंचायत के कठालडीह गांव की ओर जाने वाली सड़क पर सिर कटी लाश पड़ी थी, तो वहां से थोड़ी दूरी पर कटा हुआ सिर झाड़ियों के बीच पड़ा था. शव को देख ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वारदात को बीती रात अंजाम दिया गया है.

ग्राम प्रधान ने दी पुलिस को सूचना : जानकारी होने पर इसकी सूचना ग्राम प्रधान ने स्थानीय पुलिस को दी.
काठीकुंड में युवक की…
इसके बाद थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने घटनास्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया.
ज्ञात हो कि बीते दिनों कई नक्सली काठीकुंड थाना क्षेत्र से धरे गये हैं. कुछ दिन पूर्व ही नक्सली राहुल देहरी की गिरफ्तारी हुई थी. इधर चार्ल्स हेम्ब्रम की भी गिरफ्तारी पुलिस ने की थी. घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं है. हालांकि पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुटी हुई है. मामले में थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने कहा कि हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है.
यह नक्सल प्रभावित क्षेत्र है
हत्या को लेकर ग्रामीणों में कई तरह की चर्चाएं
हाल के दिनों में यहां से कई नक्सलियों की हुई है गिरफ्तारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >