आरपीएफ ने एक को पकड़ा

कार्रवाई. राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने का मामला विद्यासागर स्टेशन के पास 16 जुलाई को हुई थी घटना मधुपुर रेल कोर्ट में किया प्रस्तुत नाबालिग होने के कारण बांड भरा कर छोड़ा जामताड़ा : राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव मामले में जामताड़ा आरपीएफ थाना पुलिस ने कांशीटांड़ निवासी एक युवक को हिरासत में लिया है. गौरतलब […]

कार्रवाई. राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने का मामला

विद्यासागर स्टेशन के पास 16 जुलाई को हुई थी घटना
मधुपुर रेल कोर्ट में किया प्रस्तुत
नाबालिग होने के कारण बांड भरा कर छोड़ा
जामताड़ा : राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव मामले में जामताड़ा आरपीएफ थाना पुलिस ने कांशीटांड़ निवासी एक युवक को हिरासत में लिया है. गौरतलब है कि 16 जुलाई को विद्यासागर रेवले स्टेशन के पास राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पर फेंकने ने कोच नंबर इआर 05002 सी एच टू बॉगी की एक खिड़की का शीशा टूट गया था. इस घटना में कुछ यात्री घायल भी हो गये थे. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर आरपीएफ थाना में कांड संख्या 323/17 दर्ज किया गया था. आरपीएफ ने आरोपित की खोजबीन के लिए अभियान तेज कर दिया था.
सोमवार को कांशीटांड़ निवासी एक युवक को हिरासत में लिया गया. उसने अपना गुनाह कबुल किया. पूछताछ में उसने बताया कि घटना के दिन वह गाय चरा रहा था. इसी दौरान गाय को भगाने के लिए युवक ने गाय के ऊपर पत्थर फेंका, लेकिन वह पत्थर गाय के बदले राजधानी के कोच में लग गया. युवक को सोमवार को मधुपुर रेल न्यायालय में पेश किया गया. जहां पर युवक के नाबालिग होने के कारण रेल अधिनियम के तहत जुर्माना लगा तथा बांड भरा कर युवक को छोड़ दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >