बैठक.पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता ने करमाटांड़ में खोला झामुमो का कार्यालय, कहा
दर्जनों लोगों ने ली झामुमो की सदस्यता
विद्यासागर : करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के मुख्य बाजार में स्थित सुनील सिंह के आवास में रविवार को झारखंड मुक्ति मोरचा के कार्यालय का उदघाटन पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता ने किया. इससे पहले सुभाष चौक पर पूर्व स्पीकर ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उन्होंने कहा के करमाटांड़ में झारखंड मुक्ति मोरचा के कार्यालय खुलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा. भाजपा ने बहुत मनमानी अब उसकी मनमानी नहीं चलेगी. अब झामुमो कार्यकर्ता गांव का दौरा कर सदस्य बनायेंगे. कहा मेरे कार्यकाल में भी विकास कार्य हुए है. नामों की होड़ नहीं बनाना चाहता हूं. वहीं जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम ने कहा रिश्ता तोड़ना और जोड़ना यह भाजपाइयों का काम है. झामुमो में ऐसा नहीं होता है. पार्टी एवं पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन विकास पुरुष है.
हमेशा झारखंडियों के हित के बारे में सोचते हैं. इसके अलावा करमाटांड़ प्रखंड के कई गांवों से दिलीप यादव, प्रकाश महतो, पारस यादव, भरत शर्मा, मनोज कुमार, महेश्वर कुमार, निजाम अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, रंजीत मंडल, बालो मंडल, सुरेंद्र मंडल समेत दर्जनों लोगों ने झारखंड मुक्ति मोरचा में शामिल हुए. सभी युवा कार्यकर्ताओं से पूर्व स्पीकर ने कहा कि आप ही लोग पार्टी के रीढ़ है. मिलजुल कर पार्टी को और मजबूत बनायेंगे. इसके अलावा जामताड़ा से लहरजोरी भाया करमाटांड़ मुख्य सड़क निर्माण कार्य की स्थिति को देखते हुए कहा कि सड़क कार्य निर्माण तुरंत प्रारंभ करें और कार्य में तेजी लायें. नहीं तो आंदोलन किया जायेगा. इस मौके पर केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य अशोक मंडल, रवींद्रनाथ दुबे, मोहन सिंह, परिमल कुमार, मुनेश्वर कुमार, महेंद्र मंडल, दीनानाथ मंदसौर, जय प्रकाश मंडल, प्रखंड अध्यक्ष जमरुद्दीन अंसारी, सुभाष शाह, सकुर अंसारी, महेंद्र मंडल, राजेश कुमार मंडल, रामदेव मंडल, जयप्रकाश मंडल, दीनानाथ मंडल, अख्तर अंसारी, गौरी शंकर मंडल आदि उपस्थित थे.
