जामताड़ा : झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य अशोक मंडल ने शनिवार को नारायणपुर प्रखंड के रूपडीह पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान कई लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. रूपडीह पंचायत की मुखिया रानी बास्की की मौजूदगी में आबिब मियां, भीम मंडल, समसूल मियां, लगन मुर्मू, बानेश्वर मुर्मू, हीरालाल मंडल, कंकु मुर्मू, खलील मियां, कालू मियां, मूमताज बेगम ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. अशोक मंडल ने कहा कि झामुमो ही एक ऐसा दल है जो राज्य का विकास कर सकता है.
भाजपा सरकार ने राज्य में जबरन एसपीटी-सीएनटी एक्ट में संशोधन किया. जो झामुमो के आंदोलन के कारण सरकार को इसे वापस लेना पड़ा. झामुमो ने हमेशा गरीब किसानों के लिए लड़ाई लड़ी और गरीब, किसान के साथ है. कहा भाजपा से विकास होने वाला नहीं है. यी सरकार पूंजीपति के लिए बनी है. भाजपा सरकार गरीब, किसान विरोधी है. जनता ऐसे सरकार से उब चुकी है. समय आने पर भाजपा सरकार को जनता मुंहतोड़ जबाब देने के लिए तैयार है.
