एक व्यक्ति को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया
बिंदापाथर : बिंदापाथर पुलिस ने बिंदापाथर गांव के पास बालू लदा ट्रैक्टर संख्या जेएच 5 एचसी 8990 को जब्त किया है. वहीं जब्त ट्रैक्टर को थाना में लाकर रखा एवं एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. बिंदापाथर थाना प्रभारी बीके सिंह ने बताया पुलिस गस्ती के लिए जामताड़ा रोड में निकला था. गांव के पास बालू लदा ट्रैक्टर को देखा तो उसे जब्त कर लिया गया.
सामने खड़ा लाइबनी गांव निवासी पिंटू पंडित को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है. पुलिस को संदेह है कि वह ट्रैक्टर का चालक है. थाना प्रभारी ने बताया ट्रैक्टर भी लाइबोनी गांव के हैं. मालिक का नाम अबतक पता नहीं चला है. जब्त ट्रैक्टर के प्रतिवेदन खनन विभाग को भेज दिया है. खनन विभाग से ही आगे की कार्रवाई होगी.
