आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

नारायणपुर थाना क्षेत्र का मामला नाबालिग को भी किया गया बरामद गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई नारायणपुर : गुप्त सूचना पर नारायणपुर पुलिस ने नाबालिग के अपहरण मामले में तीनों आरोपित सहित नाबालिग को शुक्रवार को बरामद कर लिया है. थाना क्षेत्र के डोकीडीह निवासी नारायणपुर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया […]

नारायणपुर थाना क्षेत्र का मामला
नाबालिग को भी किया गया बरामद
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
नारायणपुर : गुप्त सूचना पर नारायणपुर पुलिस ने नाबालिग के अपहरण मामले में तीनों आरोपित सहित नाबालिग को शुक्रवार को बरामद कर लिया है. थाना क्षेत्र के डोकीडीह निवासी नारायणपुर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था. आवेदन में उल्लेख किया था कि उसकी पुत्री सब्जी खरीदने मुरलीपहाड़ी जा रही थी.
इसी दौरान पहले से घात लगाये बैठे आशाडीह के मिनहाज अंसारी, सरताज मियां, महताब मियां ने आशाडीह के पास से उसका अपहरण कर लिया और अपने घर ले गये. जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे. परिजन आरोपित के घर गये तो आरोपित की मां कुलशन बीबी ने एक लाख रुपये फिरौती की मांग की. लड़की के आवेदन पर नारायणपुर थाना में कांड संख्या 126/17 दर्ज किया गया है. सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >