प्रधान जिला एवं सत्र जज प्रदीप चौरसिया ने किया योगदान

जामताड़ा : जिला अधिवक्ता संघ जामताड़ा परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार चौरसिया ने गुरुवार को योगदान दिया. इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गणेश चंद्र चौधरी ने कहा कि इनकी शिक्षा दीक्षा बिहार से हुई है. ये अच्छे स्वभाव एवं शांत प्रवृत्ति हैं. न्यायाधीश श्री चौरिसया ने कहा कि बहुत खुशी […]

जामताड़ा : जिला अधिवक्ता संघ जामताड़ा परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार चौरसिया ने गुरुवार को योगदान दिया. इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गणेश चंद्र चौधरी ने कहा कि इनकी शिक्षा दीक्षा बिहार से हुई है. ये अच्छे स्वभाव एवं शांत प्रवृत्ति हैं. न्यायाधीश श्री चौरिसया ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि लंबे करियर में पहली बार बार एसोसिएशन ने सम्मानित किया.

आशा है कि सभी हमें सहयोग करेंगे और मैं भी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी से निभाउंगा. मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम विजय कुमार, कुटुम्ब न्यायालय न्यायधीश मनोज कुमार जायसवाल, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अब्दुल नाजिर एवं अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी मनोरंजन कुमार एवं अधिवक्ता संघ के सचिव अनिल कुमार महतो, उपाध्यक्ष मोहन लाल वर्मण, मिहिर दूबे, दिलीप गोण, एनाउल अंसारी, समीर दत्ता सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >