शौचालय का उपयोग करना अनिवार्य

अपील . कुंडहित में एसबीएम को लेकर डीडीसी ने की बैठक, कहा लोगों को शौचालय का उपयोग करने को लेकर किया प्रेरित कुंडहित : स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक दिवसीय स्वच्छता अभियान को लेकर कुंडहित प्रखंड सभागार में डीडीसी भोर सिंह यादव ने बैठक की. इसमें मुखिया, जलसहिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक सहित अन्य […]

अपील . कुंडहित में एसबीएम को लेकर डीडीसी ने की बैठक, कहा

लोगों को शौचालय का उपयोग करने को लेकर किया प्रेरित
कुंडहित : स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक दिवसीय स्वच्छता अभियान को लेकर कुंडहित प्रखंड सभागार में डीडीसी भोर सिंह यादव ने बैठक की. इसमें मुखिया, जलसहिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी ने भाग लिया. पहले डीडीसी ने पंचायतवार शौचालय निर्माण कार्य की समीक्षा की. मुखिया व जलसहिया को शौचालय निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया. वहीं उपयोगिता प्रमाण पत्र संग्रह करने का निर्देश जलसहिया, पंचायत स्वयं सेवक को दिया. कहा कि काम नहीं करने वाली जलसहिया, पंचायत स्वयं सेवक को किसी भी हाल में नहीं रखा जायेगा. नहीं तो समय पर अपने कार्य को पूरा करें. वहीं प्रधानमंत्री आवास निर्माण में प्रखंड या पंचायत स्तर पर मुखिया, पंचायत सेवक या अन्य बिचौलिया द्वारा पैसे की मांग की जाती है तो शिकायत करें.
कड़ी कार्रवाई की जायेगी. बैठक के बाद प्रखंड मुख्यालय से रैली निकाली गयी जो कुंडहित बाजार एवं बाघाशोला में भ्रमण कर लोगों को शौचालय का व्यवहार करने के लिए जागरूक किया. डीडीसी ने सभी सहिया को अपने अपने गांव में जागरूकता अभियान चलाकर प्रचार-प्रसार करने को कहा. वहीं बाहर शौच जाने वाले लोगों को शौचालय में ही शौच जाने के के लिए प्रेरित करने को कहा. कहा कि गांवों में बच्चों की टोली बनायी जायेगी. यह टोली सुबह पांच बजे तालाब या अन्य जगहों पर खुले में शौच कर रहे लोगों को देख सीटी बजायेगी, ताकि लोग शौचालय में ही शौच जाने को मजबूर हो जायें. इस मौके पर बीडीओ अरविंन्द कुमार ओझा, सीओ संतोष कुमार, पीएचडी के एसडीओ नीलम कुमार, जिला समन्वयक रूबी कुमारी, बीपीओ चमेली टुडू, प्रखंड समन्वयक रफिक हुसैन सहित मुखिया, जलसहिया उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >