जनसंवाद के मामले को शीघ्र निबटाने का निर्देश
जांच प्रतिवेदन शिकायत के अनुरूप नहीं
जामताड़ा : समाहरणालय में शनिवार को जनसंवाद की बैठक डीसी रमेश कुमार दुबे द्वारा आयोजित की गयी थी. इसमें जनसंवाद के तहत कुल 17 मामले आये. जिसे समय पर निबटाने का निर्देश दिया. वहीं बैठक में भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता व जिला पशुपालन पदाधिकारी के अनुपस्थित थे. इस कारण अगले आदेश तक दोनों के वेतन बंद करने का निर्देश दिया गया. साथ ही दोनों पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निबटायें. जिले के अधिकांश पदाधिकारी जांच का प्रतिवेदन में शिकायतों के अनुरूप नहीं देते हैं.
यह चिंता का विषय है. इस मौके पर एसी विधान चंद्र चौधरी, डीआरडीए निदेशक रामवृक्ष महतो, डीएसपी हेडक्वाटर जयदीप लकड़ा, बीडीओ अमित कुमार, ज्ञानशंकर जायसवाल, अरविंद कुमार ओझा, पंकज कुमार रवि, सीओ प्रीतिलता किस्कू, अभय सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.
निर्दोष लोगों पर दर्ज प्राथिमकी वापसी के लिए करेंगे पहल
