जामताड़ा : जामताड़ा महाविद्यालय में शुक्रवार को देवघर महाविद्यालय के गणित के प्राध्यापक डॉक्टर एसएन सिंह को कोल्हान विश्वविद्यालय का कुल सचिव बनाये जाने पर छात्र-छात्राओं ने मिठाइयां बांटी. बता दें कि डॉक्टर सत्येंद्र नारायण सिंह जामताड़ा महाविद्यालय के गणित विभाग के विभागाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं.
जामताड़ा महाविद्यालय में गणित विभाग के अध्यक्ष भी रहे हैं. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य निलेश कुमार ने कहा कि बहुत ही खुशी की बात है कि एसएन सिंह को कोल्हान विश्वविद्यालय के कुल सचिव बनाये गये हैं. इससे कोल्हान क्षेत्र में शिक्षा का ग्राफ ओर बढ़ेगा. हम सभी को इससे सीख लेने की आवश्यकता है. इस मौके पर मितेश साह, चंडी चरण दे, मनीष दुबे, मोहन शर्मा, संजीव दुबे, दीनबंधु राउत आदि उपस्थित थे.
