कार्यक्रम. कृषि जागृति अभियान के समापन पर भू-राजस्व मंत्री ने बंटी दस लाख का परिसंपत्ति, कहा
जामताड़ा : कृषि विभाग की ओर से नगर भवन में आयोजित कृषि जन जागृति अभियान के समापन कार्यक्रम में बुधवार को सूबे के भू-राजस्व मंत्री अमर बाउरी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने किसानों के बीच दस लाख की परिसंपत्ति का वितरण किया. उन्होंने कहा कि झारखंड का यह क्षेत्र में एक ही खेती के लिए जाना जाता है़ माॅनसून भी जल्द दस्तक देने वाली है़
हमलोग परंपरागत तरीके से खेती करते आ रहे है़ं लेकिन तकनीक के अनुसार खेती करेंगे तो किसानों को जीविकोपार्जन बढ़ सकता है़ मंत्री ने किसानों से कृषि के साथ गाय पालन, मुर्गी पालन सहित अन्य स्वरोजगार से जुड़ने की अपील की. कहा आज सभी लोगों को नौकरी मिलना संभव नहीं है. लेकिन स्वरोजगार से जुड़ने वाले किसान स्वावलंबी बन सकते हैं. किसान बहुत सारी तकनीक अपनाकर पैदावार बढ़ा सकते है. अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं. नाला में काजू के जल्द ही प्रोसेसिंग प्लांट लगेगा. ताकि दस रुपये किलो बिकने वाले काजू को दस गुणा मिल सके.
किसान उन्नत खेती पर दें जोर : डीडीसी : कार्यक्रम में डीडीसी कुमार मिथिलेश प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं दे रही है. जिसका लाभ उठाते हुए किसान उन्नत खेती करें. कहा जिले के किसान खुशहाल रहेंगे तो राज्य आगे बढ़ेगा़ कृषि जागृति अभियान कार्यक्रम का संचालन कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संजीव कुमार ने किया़
धन्यवाद ज्ञापन भूमि संरक्षण पदाधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने दिया़ इस मौके पर एसी विधान चंद्र चौधरी, एसडीओ नवीन कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी समसुद्दीन अंसारी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुकुमुनी हेंब्रम, महावीर सरावगी, अरविंद भैया, सोमनाथ सिंह आदि थे़
कृषक मित्रों ने किया काला बिल्ला दिखाने का प्रयास
कृषि जन जागृति कार्यक्रम के दौरान अनिश्चितकालीन हड़ताल में रहे कृषक मित्रों ने नारेबाजी करते हुए मंत्री काक काला बिल्ला दिखाने का प्रयास किया. लेकिन बीडीओ अमित कुमार एवं पुलिस प्रशासन ने कृषक मित्रों को सफल होने नहीं दिया. कृषक मित्रों को कार्यक्रम स्थल से बाहर निकालने में सफल रहा़
इन्हें मिला बीज व पंपसेट
प्रखंड क्षेत्र के गोखलाडीह के साकिम अंसारी, सैयब अंसारी, सर्वेश्वर सोरेन, सोमाक मियां, हमीद मियां, बोदमा के हेमलाल मुर्मू, मेंझिया के देवशरण मुर्मू के बीच धान बीज का वितरण किया गया़ वहीं भूमि संरक्षण विभाग एवं कृषि विभाग के संयुक्त रूप से प्रखंड क्षेत्र के चैंगायडीह पंचायत के अब्दुल मजीद, रियासत अंसारी, जसीमुद्दीन अंसारी, हन्नान अंसारी सहित दर्जनों किसानों को पंपसेट दिया गया़
