फतेहपुर : प्रखंड में लगने वाली साप्ताहिक हाट में शेड नहीं है. इस कारण अस्थायी दुकानदारों को काफी परेशानी हो रही है. शुक्रवार को फतेहपुर हाट, रविवार को आसनबेड़िया हाट, डुमरिया हाट और मुर्गाबनी हाट, बुधवार को धसनिया हाट और सरमुंडी हाट, गुरुवार को मोहनाबांक हाट और राधामाठ हाट, मंगलवार को खैरबनी हाट लगती है.
जहां आसपास व दूरदराज के सब्जी विक्रेता व श्रृंगार साम्रगी विक्रेता आदि अपनी दुकान लगाते हैं. ग्रामीण इन हाटिया में लोग रोजमर्रा की उपयोग की चीजों को खरीदते हैं. जबकि इन हाटों में कहीं भी शेड नहीं है. मजबूरन वर्षा और गरमी में विक्रेताओं और क्रेताओं को काफी परेशानी होती है. लोगों ने जिला प्रशासन से शेड लगाने की मांग की है.
