नारायणपुर : नारायणपुर थाना क्षेत्र के दिघारी स्कूल के समीप गोविंदपुर-साहेबगंज सड़क दुर्घटना में सोनू गुप्ता 18 वर्ष व्यक्ति की मौत तथा पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना सोमवार की रात्रि करीब 8 बजे की है. घटना के बाद दिघरी गांव के लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धनबाद जिला के मदनाडीह निवासी अरुण कुमार गुप्ता तथा उसके परिजन जामताड़ा जिले के विद्यासागर अपने संबंधी के घर आये थे. विद्यासागर से वापस धनबाद मारुती ओमनी संख्या जेएच10आर 8415 से जाने के क्रम में यूएमएस दिघरी स्कूल के समीप एक खड़ी ट्रैक्टर से टकरा गयी.
जिसमें ड्राइवर के बगल की सीट पर बैठा सोनू गुप्ता की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. वहीं सवार अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद चालक घटना स्थल से फरार हो गये. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी जानकर पुलिस को दी और परिजनों को इलाज के लिए सीएचसी नारायणपुर लाया गया. वहीं दो लोगों की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें धनबाद रेफर कर दिया गया. घटना के लोगों ने सड़क जाम कर दिया है, जिसके कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी है. खबर लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन की टीम नहीं पहुंची थी.
