किससे करें फरियाद कोई सुनता ही नहीं

विडंबना . उदबलबनी के बाउरी टोला में एक भी शौचालय नहीं बना, ग्रामीणों ने कहा : जामताड़ा : शासन की हर बैठक में शहर व गांवों को खुले में शौचमुक्त करने के लिए डंका पीटती है. गांव क्या शहर भी आज तक शौचमुक्त नहीं हो पाया है. शहर का एक हिस्से में उदलबनी पंचायत है. […]

विडंबना . उदबलबनी के बाउरी टोला में एक भी शौचालय नहीं बना, ग्रामीणों ने कहा :

जामताड़ा : शासन की हर बैठक में शहर व गांवों को खुले में शौचमुक्त करने के लिए डंका पीटती है. गांव क्या शहर भी आज तक शौचमुक्त नहीं हो पाया है. शहर का एक हिस्से में उदलबनी पंचायत है. शहर से बिल्कुल सटे इस पंचायत के बाउरी टोला में एक भी शौचालय नहीं है. इतना ही नहीं यहां लोगों को शौचालय देने के लिए सर्वे तक करने की जहमत शासन ने नहीं उठायी. सड़क, पानी, बिजली, रोजगार व शिक्षा की समस्या तो अलग है. तीन सौ की आबादी वाले इस टोला में एक भी घर में शौचालय नहीं है. भाजपा नेता महावीर राय ने टोला के लाेगों से मिल कर उनकी समस्याओं को जाना और समझा.
उन्होंने कहा कि उपायुक्त से मिल कर इस पंचायत के लोगों की समस्याओं के निदान के लिए कल ही विमर्श करेंगे. ग्रामीण कांशी बाउरी, अरूप बाउरी, मंजुला देवी, जियोनी देवी, सजोली देवी, निर्मला देवी, बिलु बाउरी, मुन्ना बाउरी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि यहां उनकी समस्याओं को जानने समझने के लिए आज तक कोई भी पदाधिकारी नहीं आये. लोगों की जुबानी सुनते हैं कि सरकार गरीबों को आवास दे रही है. लेकिन बाउरी टोला के गरीबों की कोई सुनने व देखने वाला नहीं है. गांव में कुल तीन चापाकल है़ जिसमें से दो चापाकल कई माह से खराब है़ं चापाकल खराब रहने के कारण ग्रामीणों को चार किलोमीटर दूर से पानी लेने के लिए जाना पड़ता है़ इस दौरान सोमवार को ग्रामीणों ने विभाग के प्रति आक्रोश है़
भाजपा नेता महावीर राय ग्रामीणों से मिले
कहा : उपायुक्त से करेंगे समस्याओं पर विमर्श
निबटाने का किया जायेगा प्रयास
किसी तरह कटता है बाउरी टोला वालों का जीवन
मुफलिसी व मुश्किलों के बीच रहने की आदत बन गयी अब लोगों की

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >