100 दिन का रोजगार सुनिश्चित हो

विद्यासागर : करमाटांड़ प्रखंड सभागार भवन में डीआरडीए निदेशक रामवृक्ष महतो की अध्यक्षता में मनरेगा समीक्षा की बैठक की गयी. बैठक में मुख्य रूप से डीबीटी कार्य शत-प्रतिशत तथा बैंक में खाता एवं आधार संख्या के साथ जोड़ने का निर्देश दिया. प्रति पंचायत में प्रतिदिन 100 मानव दिवस का सृजन कराना, जॉब कार्ड सत्यापन करना, […]

विद्यासागर : करमाटांड़ प्रखंड सभागार भवन में डीआरडीए निदेशक रामवृक्ष महतो की अध्यक्षता में मनरेगा समीक्षा की बैठक की गयी. बैठक में मुख्य रूप से डीबीटी कार्य शत-प्रतिशत तथा बैंक में खाता एवं आधार संख्या के साथ जोड़ने का निर्देश दिया. प्रति पंचायत में प्रतिदिन 100 मानव दिवस का सृजन कराना, जॉब कार्ड सत्यापन करना, डोभा का एमआइएस पूर्ण करने का निर्देश, नाडेप टैंक, वर्मी कंपोस्ट, बकरी शेड, भूमि समतलीकरण, योजना की स्वीकृति प्रदान करने का निर्देश, एसएससी डाटा नरेगा सॉफ्ट में मैपिंग का निर्देश, पुराना लंबित योजना को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा गया.
मापी पुस्तिका एमआइएस इंट्री करने, पुराने वार्मिंग कंपोस्ट एवं नाडेप टैंक को पूर्ण करने का निर्देश. इसके अलावा जॉब कार्ड डिलिट करने का निर्देश जो शिविर में प्राप्त हुआ है. मुखिया की अध्यक्षता में कमेटी द्वारा जो अनुशंसा की गयी है. मौके पर जिला परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान, बीडीओ प्रभाकर मिर्धा, बीपीओ विद्युत मुर्मू, कनीय अभियंता अजीत साह, दिलीप पांडे, विनोद हेंब्रम सहित बैठक में कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >