VIDEO जामताड़ा : नगर परिषद के सहायक लिपिक 12 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार

जामताड़ा : दुमका जिले के जामताड़ा में मिहिजाम नगर परिषद के सहायक लिपिक विजय सिंह को एसीबी दुमका की टीम ने 12000 रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है. संदीप रतन की शिकायत पर एसीबी की टीम ने विजय सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. बताया गया कि संदीप रतन को 8 लाख रुपये के […]

जामताड़ा : दुमका जिले के जामताड़ा में मिहिजाम नगर परिषद के सहायक लिपिक विजय सिंह को एसीबी दुमका की टीम ने 12000 रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है. संदीप रतन की शिकायत पर एसीबी की टीम ने विजय सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

बताया गया कि संदीप रतन को 8 लाख रुपये के पीसीसी पथ निर्माण का कार्यादेश मिला था. कार्य समाप्ति के बाद आयकर विभाग में रकम प्राप्ति प्रमाण पत्र जमा कराने का प्रावधान है. जब संदीप सहायक लिपिक के पास प्रमाण पत्र मांगने गये तो उनसे आरोपी विजय सिंह ने 12 हजार रुपये घूस की मांग की. संदीप ने इसकी शिकायत एसीबी दुमका से की.

शिकायत के बाद एसीबी दुमका ने संदीप के माध्‍यम से सहायक लिपिक केक पास घूस की राशि भेजी. जैसे ही सहायक लिपिक ने घूस की राशि हाथों में पकड़ी एसीबी दुमका की टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. सहायक लिपिक विजय सिंह (38 वर्ष) पर दुमका थाना कांड संख्‍या 4/17 में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >