पिंडारी रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कट कर महिला की मौत

विद्यासागर : करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पिंडारी रेलवे फाटक के समीप एक अधेड़ महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपने पति के साथ दुबईमंडा पूजा करने के लिए जा रही थी. इसी बीच महिला रेलवे क्रॉसिंग के समय ट्रेन की चपेट में आ गयी. जिससे उसकी मौत हो गयी. सूत्र […]

विद्यासागर : करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पिंडारी रेलवे फाटक के समीप एक अधेड़ महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपने पति के साथ दुबईमंडा पूजा करने के लिए जा रही थी. इसी बीच महिला रेलवे क्रॉसिंग के समय ट्रेन की चपेट में आ गयी. जिससे उसकी मौत हो गयी. सूत्र के मुताबिक,

महिला को ग्रामीणों के द्वारा उठा कर ले जाया गया. जिससे रेल पुलिस को भनक तक नहीं लगी. वहीं सूत्र बताते हैं कि रविवार रात को भी पिंडारी फाटक से कुछ दूर पहले ही एक विक्षिप्त व्यक्ति की ट्रेन से कट कर मौत हो गयी. लेकिन शव की पहचान नहीं हो पायी है. दोनों ही शव रेल पुलिस को नहीं मिल पायी है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर के मोबाइल पर संपर्क करने पर कोई जवाब नहीं मिल पाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >