बिजली नहीं मिली तो घंटों लगाया जाम
जामताड़ा : बिजली विभाग की लचर व्यवस्था से नाराज बुधुडीह ग्रामीणों ने सोमवार को जामताड़ा-नारायणपुर मुख्य मार्ग को घंटो जाम कर दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने बुधुडीह गांव के पास बीच सड़क आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया गया था. आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि पिछले पांच दिन से बुधुडीह गांव में ब्लैक आउट […]
जामताड़ा : बिजली विभाग की लचर व्यवस्था से नाराज बुधुडीह ग्रामीणों ने सोमवार को जामताड़ा-नारायणपुर मुख्य मार्ग को घंटो जाम कर दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने बुधुडीह गांव के पास बीच सड़क आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया गया था. आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि पिछले पांच दिन से बुधुडीह गांव में ब्लैक आउट है.
कई बार बिजली विभाग के एसडीओ से आग्रह किया गया है कि बुधुडीह गांव में गिरे तार उठाकर पुन: बिजली आपूर्ति प्रारंभ करायें. लेकिन बार-बार विभाग के अधिकारी आश्वासन देकर ग्रामीणों का बात को दरकिनार करते आ रहे हैं. ग्रामीणों ने कहा कि सोमवार को ग्रामीण विभाग के अधिकारी से बिजली के तार उठाने को लेकर कहने गये थे. लेकिन विभाग के अधिकारी ने ग्रामीणों की बात न सुन कर उल्टे ही ग्रामीणों को डांट- फटकार कर कार्यालय से निकाल दिया. अंत में सभी सड़क जाम करने को मजबूरी हो गये.
पुलिस की एक ना मानी
वहीं जाम की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया. लेकिन ग्रामीण पुलिस की एक बात तक नहीं मानी. अंत में जाम स्थल पर जामताड़ा बीडीओ अमित कुमार पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया और आश्वासन दिया कि आधा घंटा के अंदर बिजली की मरम्मति का कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा. इस बात पर ग्रामीणों ने जाम को हटा दिया. इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जनजाति के जिलाध्यक्ष निर्मल सोरेन, संजय दास सहित अन्य लोग उपस्थित थे.