दो लाख लीटर वाले जलमीनार का विधायक ने किया शिलान्यास
नाला : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नाला दलाबड़ मौजा स्थित आदिवासी छात्रावास के समीप ग्रामीण जल आपूर्ति योजना का शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक रविंद्र नाथ महतो थे. उन्होंने नाला ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजना का विधिवत रूप से शिलापट का अनावरण किया. शिलान्यास समारोह में सभी राजनीतिक पार्टी, समाजसेवी, व्यवसायी, सभी वर्ग संप्रदाय के लोग शामिल हुए.
कार्यक्रम का मंच संचालन तापस भट्टाचार्य ने किया. वहीं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता नीलम कुमार ने जलापूर्ति योजना की जानकारी दी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक रवींद्र नाथ महतो ने कहा कि कई वर्षों से सरकारी मकड़ जाल में यह योजना फंसा हुआ था. कहा : पूर्व में तीन करोड़ में डीपीआर बनाया गया था,
जिसे बढ़ाकर अब सात करोड़ पांच लाख 19 हजार किया गया. कहा कि नाला विधान सभा का आधारभूत संरचना का विकास करना ही मेरी प्राथमिकता है.
कहा : सड़क, पेयजल, शिक्षा आदि के क्षेत्र में गुणात्मक विकास हुआ है. कहा मथुरा, मनिहारी, कुलडंगाल, बारघरिया आदि दर्जनों गांवों को पक्की सड़क से जोड़ा गया है. कहा : आर्थिक विकास अधूरा है. लोगों को आत्म-निर्भरता के लिए आर्थिक विकास के साथ- साथ बौद्धिक विकास की जरूरत है .जिसके लिए शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए सदा प्रयासरत हूं. कहा कॉलेजों में वर्गवार शिक्षक का होना भी अति आवश्यक है. कहा लोगों को राजनीतिक दृष्टिकोण से भी सतर्क रहने की आवश्यकता है.
कहा : विधानसभा सत्र में मैंने नाला को अनुमंडल बनाने तथा पलास्थली रेल पुन: चालू करने की बात उठाई थी. कहा पूर्व में कोयला ढ़ोने के लिए रेल की शुरुआत की गयी थी. अब लोग आवागमन करना चाहते हैं तो क्यों नहीं होगा. कहा : जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले उसके लिए 10 डॉक्टरों को नाला विधान सभा में लाया था. कहा : इस योजना से पांच हजार आबादी के रैयतों को पानी मिलेगा ही. इसके अलावे भी चालेपाड़ा तक इसका विस्तार किया जायेगा.
इस योजना से निर्मित होने वाली योजना से नाला, दलाबड़ तथा गोपालपुर के कुल 5834 लोग लाभांवित होंगे. उन्होंने विश्व-पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी लोगों से एक-एक पौधा रोपण करने की अपील की. ज्ञात हो कि कार्यक्रम को पुलिस इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ,समाजसेवी समर माजि, कराली चरण सर्खेल, सांसद प्रतिनिधि उज्वल भट्टाचार्य, नारायण मंडल, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता नीलम कुमार, आदि ने भी संबोधन किया.
आज के इस शिलान्यास समारोह में सांसद प्रतिनिधि उज्ज्वल भट्टाचार्य विधायक प्रतिनिधि वासुदेव हांसदा, पंकज झा, गणेश मित्रा, शेख जहांगीर, जितेन माजि, निमाई घोष, हरे कृष्ण मंडल, लखपति मंडल,नारायण मंडल, चंद्रमोहन घोष, समर मांजी, अधिवक्ता विजन राय, मुखिया बहादुर सोरेन, नमिता बास्की, गुपिन सोरेन, माधव घोष, बलाय मंडल, सुभाष राय, सुकुमार राय, शेख कादेर, जयधन हांसदा, जितेंद्र मंडल सहित अन्य मौजूद थे.
