जामताड़ा : पिछले दो जून को आयी आंधी व बारिश के कारण कृषि विभाग के गोदाम में रखे चार हजार आठ सौ 84 क्वींटल धान भींग गया था. भींगे हुए धान बीज पर अंकुरण आ गया है. विभाग के द्वारा रखे गये धान बीज के बोरा को खाली कर दूसरे गोदाम में सुखाया जा रहा है. बता दें कि आंधी के कारण गोदाम के छत का 40 जीआइसीट उड़ गया था.
जिसके कारण गोदाम के अंदर बारिश का पानी घूस गया था. गोदाम में रखे बीज ग्राम के धान भींग गये थे. पिछले शनिवार को गोदाम का जायजा सिविल एसडीओ नवीन कुमार एवं बीडीओ अमित कुमार ने लिया था. दोनों अधिकारियों ने धान को दूसरे गोदाम में शिफ्ट करने का निर्देश दिया था. धान के शिफ्ट होने के बाद ही बरबादी का आकलन करने की बात कही गयी थी. बता दें कि गोदाम में 88 लाख रुपये का बीज रखा गया था.
