दुर्गापूजा से छठ तक रेल यात्रियों को राहत, जामताड़ा होकर दौड़ेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें

त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिली है. पूर्व रेलवे ने दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान भीड़ को देखते हुए 10 पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. इनमें से दो जोड़ी ट्रेनें जामताड़ा होकर चलेंगी, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी.

जामताड़ा : दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने विभिन्न मार्गों पर 10 पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. इनमें जामताड़ा होकर दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगी. इन ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर एवं वातानुकूलित श्रेणी की सुविधा उपलब्ध होगी.

आसनसोल-पटना पूजा स्पेशल

ट्रेन संख्या 03511 आसनसोल-पटना पूजा स्पेशल प्रत्येक रविवार को 18 अक्तूबर से 29 नवंबर तक आसनसोल से 13:20 बजे खुलेगी और उसी दिन 20:15 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में 03512 पटना-आसनसोल पूजा स्पेशल प्रत्येक रविवार को 21:55 बजे पटना से खुलेगी और अगले दिन 04:50 बजे आसनसोल पहुंचेगी. यह ट्रेन चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी.

आसनसोल-गोरखपुर पूजा स्पेशल

ट्रेन संख्या 03527 आसनसोल-गोरखपुर पूजा स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 16 अक्तूबर से 27 नवंबर तक 13:20 बजे आसनसोल से खुलेगी और अगले दिन 03:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. वापसी में 03528 गोरखपुर-आसनसोल पूजा स्पेशल प्रत्येक शनिवार को 17 अक्तूबर से 28 नवंबर तक 06:00 बजे गोरखपुर से खुलेगी और उसी दिन 20:45 बजे आसनसोल पहुंचेगी. दोनों दिशाओं में ट्रेन चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी.

इन मार्गों पर भी चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें

इसके अलावा हावड़ा-रक्सौल, सियालदह-पटना, सियालदह-सीतामढ़ी, सियालदह-गोरखपुर, कोलकाता-मधुबनी और मालदा टाउन-दीघा के बीच भी पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. पूर्व रेलवे के अनुसार इन ट्रेनों की बुकिंग की तिथि जल्द अधिसूचित की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >