Jamshedpur News : एसी मरम्मत के लिए ट्रेन के कोच पर चढ़ा युवक, हाइटेंशन तार की चपेट में आने से झुलसा

टाटानगर स्टेशन के वाशिंग लाइन क्षेत्र में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से आशीष मांझी गंभीर रूप से झुलस गया. उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

Jamshedpur News :

टाटानगर स्टेशन के वाशिंग लाइन क्षेत्र में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से आशीष मांझी गंभीर रूप से झुलस गया. उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. आशीष के दोस्त चंदन गोराई ने बताया कि वे लोग वाशिंग लाइन में एसी मरम्मत का कार्य कर रहे थे. इसी दौरान आशीष अचानक एक कोच पर एसी ठीक करने के लिए चढ़ गया. कोच पर चढ़ने के दौरान वह हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गया. घटना के बाद उसके साथ काम कर रहे कर्मचारियों ने उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

6 मई को भी हुई थी घटना

इसी महीने 6 मई को भी टाटानगर स्टेशन के 3 नंबर प्लेटफॉर्म पर मालगाड़ी के ऊपर चढ़ने के दौरान बिजली के हाइटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया था. इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी थी. उसकी पहचान बागबेड़ा गुदड़ी बाजार निवासी रंजीत कुमार जेना के 12 वर्षीय बेटे अमित जेना के रूप में हुई थी.

3 अप्रैल 2025 को सोनू की गयी थी जान

इससे पहले 3 अप्रैल 2025 को इस तरह की घटना हुई थी, जिसमें 16 वर्षीय सोनू पात्रा मालगाड़ी पर चढ़ने के दौरान झुलस गया था. बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >