घर के बाहर टहल रहा था युवक तभी बदमाशों ने चाकू, चापड़ व पत्थर से किया जानलेवा हमला

जमशेदपुर में एक युवक को चाकू, चापड़ और पत्थर से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. यह घटना बर्मामाइंस इलाके में हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जमशेदपुर : बर्मामाइंस मुस्लिम बस्ती कब्रिस्तान के पास शनिवार की रात विवाद होने पर युवकों ने कैरेज कॉलोनी निवासी राजा कर्मकार पर चाकू, चापड़ और पत्थर से हमला कर दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गये. हादसा की जानकारी मिलने पर राजा कर्मकार के घरवाले पहुंचे. वही, बर्मामाइंस थाना की पुलिस भी पहुंची. पुलिस ने घायल राजा कर्मकार को सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया.

पांच से छह बदमाशों ने किया हमला

घटना रात करीब 9.30 बजे की है. घरवालों के अनुसार राजा कर्मकार घर में था. वह बाहर टहलने गया था. इसी दौरान पांच से छह युवकों ने चाकू, चापड़ व ईंट-पत्थर से राजा कर्मकार पर हमला कर दिया. युवकों ने उसके पेट, गर्दन और हाथ पर चाकू से हमला किया. हमला करने वालों में बाबू, रितिक समेत पांच से छह युवक शामिल थे. इधर, पुलिस के अनुसार आपसी विवाद में घटना घटी है. मामले की जांच की जा रही है.

टेल्को में मारपीट के दौरान युवक ने लहराया चापड़

टेल्को थाना क्षेत्र के न्यू सेक्टर मार्केट में शुक्रवार की देर शाम युवकों के बीच विवाद के बाद मारपीट की घटना घटी. मारपीट के क्रम में एक युवक ने चापड़ भी लहराया. इस बीच पिटायी से बचने के लिये एक नाबालिग होटल में घुस गया तो हमलावर भी उसके पीछे घुस गये. हमलावरो ने होटल का शीशा व अन्य सामान क्षति ग्रस्त कर दिया. इस दौरान अफरा- तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलने पर टेल्को थाना की पुलिस पहुंची. लेकिन इससे पूर्व हमलावर फरार हो गये.

टेल्को के एक स्कूल का छात्र है घायल नाबालिग

घायल नाबालिग टेल्को क्षेत्र के एक स्कूल का 12वीं कक्षा का छात्र है. जबकि हमलावर भी उसी स्कूल के छात्र हैं. पुलिस के अनुसार स्कूल में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था. जिसके बाद न्यू सेक्टर मार्केट के पास दोनों के बीच मारपीट हुई है. छात्रों ने अपने दोस्तों को बुलाया था. हालांकि किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है. दोनों पक्ष ने आपस में समझौता कर लिया है. पुलिस ने युवक के हथियार लहराने से इंकार किया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shyam narayan jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >