Jamshedpur News : बिष्टुपुर : किंग्स ऑफ सोनारी लिखे पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

Jamshedpur News : बिष्टुपुर के रीगल गोलचक्कर के पास बुधवार की रात पुलिस ने एक युवक को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह बैग में पिस्तौल लेकर टेंपो से जा रहा था.

बरामद पिस्तौल शातिर अपराधी विकास सिंह उर्फ हेते की बतायी जा रही

Jamshedpur News :

बिष्टुपुर के रीगल गोलचक्कर के पास बुधवार की रात पुलिस ने एक युवक को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह बैग में पिस्तौल लेकर टेंपो से जा रहा था. बरामद पिस्तौल पर “किंग्स ऑफ सोनारी” लिखा मिला, जिसकी चर्चा हो रही है. युवक के पास से एक पिस्तौल के अलावा एक गोली भी मिली है. गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि गिरफ्तार युवक आकाश गोराई सोनारी के निर्मल नगर बी-ब्लॉक का निवासी है. पुलिस को सूचना मिली थी कि साकची से बिष्टुपुर की ओर जा रहे एक टेंपो में सवार युवक के बैग में हथियार है. सूचना के आधार पर डीएसपी मनोज ठाकुर और बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दूबे ने रीगल गोलचक्कर के पास टेंपो को रुकवाकर तलाशी ली, जहां से युवक के बैग से पिस्तौल और एक गोली बरामद की गयी.

पुलिस के अनुसार आकाश गोराई के खिलाफ पहले से मारपीट की शिकायत दर्ज है, हालांकि कोई बड़ा आपराधिक मामला अब तक सामने नहीं आया है. प्रारंभिक जांच में इस मामले में तीन से चार युवकों की संलिप्तता की बात सामने आयी है, जिनकी तलाश की जा रही है.

इधर, पुलिस सूत्रों के अनुसार बरामद पिस्तौल सोनारी निर्मल नगर के शातिर अपराधी विकास सिंह उर्फ हेते की है. आकाश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस हेते की तलाश में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >