बारीडीह बस्ती का युवक लुपुंगडीह पुल के पास से गायब, तलाश जारी

जमशेदपुर के लुपुंगडीह-बड़ाबांकी पुल के पास से 23 साल का कृष्णा दास रहस्यमय तरीके से गायब हो गया है. उसकी चप्पल और मोबाइल पुल पर मिले हैं, जिससे उसकी तलाश नदी में की जा रही है. दोस्तों के अनुसार, प्रेमिका से बात करने के बाद वह अचानक गायब हो गया था.

जमशेदपुर : बारीडीह बस्ती निवासी कृष्णा दास ( 23) बिरसानगर थाना अंतर्गत लुपुंगडीह-बड़ाबांकी पुल के पास से गायब हो गया. उसका मोबाइल और चप्पल पुल के ऊपर से मिला है. जानकारी के अनुसार, कृष्णा दास अपने दो साथी बागुननगर सी ब्लाक निवासी महावीर और शिवा के साथ बाइक से पुल के पास गया था. यहां उनलोगों ने शराब पी. इसी बीच फोन आने पर कृष्णा दास पुल की ओर चला गया था. घटना सोमवार की रात करीब 9 बजे की है.

दोस्तों ने कृष्णा के घरवालों को दी जानकारी

दोस्तों ने इसकी जानकारी कृष्णा दास के घरवालों को दी. सूचना पर बिरसानगर थाना पुलिस पहुंची. पुलिस ने कृष्णा दास की चप्पल और मोबाइल को जब्त कर लिया है. महाबीर ने पुलिस को बताया कि वे लोग रात करीब आठ बजे पुल के पास मोटरसाइकिल से पहुंचे थे. कृष्णा दास का उसकी प्रेमिका से विवाद चल रहा था. उसी का फोन आया. इसके बाद कृष्णा पुल की ओर चला गया. काफी देर बाद भी जब वह नहीं लौटा, तो हमलोग उसे तलाशने गये. लेकिन वह नहीं मिला.

कृष्णा की भाभी ने बताया - दोस्तों ने फोन कर दी जानकारी

कृष्णा दास की भाभी सुमन दास के अनुसार, सोमवार शाम में कृष्णा घर से निकला था. रात करीब 9 बजे दोस्तों ने ही फोन कर बताया कि कृष्णा दास नहीं मिल रहा है. अंधेरा होने से कृष्णा दास की नदी में तलाश नहीं की जा सकी. इधर, बिरसानगर थाना की पुलिस के अनुसार कृष्णा दास ने फोन पर अपनी प्रेमिका से बात की थी. उसके बाद मोबाइल व चप्पल पुल पर रख दिया. कृष्णा की नदी में तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shyam narayan jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >