YISL Chess: देवेश आगिवाल ने जीता खिताब

सीएफइ लाइब्रेरी, नॉर्दन टाउन में यंग इंडिया स्पोर्ट्स लीग की ओर से वाइआइएसएल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

जमशेदपुर. सीएफइ लाइब्रेरी, नॉर्दन टाउन में यंग इंडिया स्पोर्ट्स लीग की ओर से वाइआइएसएल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट में देवेश आगिवाल चार अंकों के साथ विजेता बने. वहीं, सौरभ अग्रवाल उपविजेता व देवांग गुटगुटिया तीसरे स्थान पर रहे. लक्ष्य चौपड़ा चौथे, भाविन गांधी पांचवें, निखिल अडेसरा छठे, अरुष सभरवाल सातवें, भावुक गुप्ता आठवें, अर्जुन मुरारका नौवें व अभिषेक गुप्ता दसवें स्थान पर रहे. चार राउंड तक चले इस टूर्नामेंट में मुख्य ऑर्बिटर की भूमिका चंदन कुमार प्रसाद ने निभाई. मौके पर भाविन गांधी, अमित अग्रवाल, प्रांतिक कुमार व अन्य लोग मौजूद थे. टूर्नामेंट में लगभग 25 खिलाड़ियों ने शिरकत की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >