Manolo Marquez fc goa : एफसी गोवा के मुख्य कोच ने एआइएफएफ की आलोचना, मैच कमिश्नर से भी उलझे

एफसी गोवा के बीच खेले गये आइएसएल मैच के बाद एफसी गोवा के हेड कोच मनोला मार्केज ने एआइएफएफ की आचोलना की.

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को जेएफसी व एफसी गोवा के बीच खेले गये आइएसएल मैच के बाद एफसी गोवा के हेड कोच मनोला मार्केज ने एआइएफएफ की आचोलना की. हार बाद बौखलाए मनोला ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों से कहा कि सिस्टम तानाशाही कर रहा है. मैच के बाद, हार पर बात करते हुए मनोलो मार्केज ने कहा कि ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआइएफएफ) की खास तौर पर बुराई की. और उन पर मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के उनके ऑडियो के कुछ हिस्से कथित तौर पर काटने के लिए “तानाशाह” की तरह काम करने का आरोप लगाया. इसके अलावा मैच के दौरान उन्होंने रेफरी के कुछ फैसले पर भी नाराजगी जाहिर की. मैच के बाद वह मैच कमिश्नर से भी उलझते दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >