Jamshedpur News : आस्था ट्विन सिटी के निवासियों का फूटा गुस्सा, मुख्य गेट जाम कर किया प्रदर्शन

Jamshedpur News : बिरसानगर थाना क्षेत्र में स्थित आस्था ट्विन सिटी सोसाइटी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव से त्रस्त निवासियों के सब्र का बांध शुक्रवार को टूट गया.

मेंटेनेंस शुल्क लेने के बावजूद पानी-बिजली व लिफ्ट की सुविधा नदारद, सड़क पर उतरे निवासी

बिल्डर के खिलाफ की नारेबाजी, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Jamshedpur News :

बिरसानगर थाना क्षेत्र में स्थित आस्था ट्विन सिटी सोसाइटी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव से त्रस्त निवासियों के सब्र का बांध शुक्रवार को टूट गया. बिजली, पानी और लिफ्ट जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर नाराज फ्लैटवासियों ने सोसाइटी के मुख्य गेट को बंद कर धरना-प्रदर्शन किया. गेट जाम होने के कारण काफी देर तक आवागमन बाधित रहा और अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. हंगामे की सूचना मिलने पर बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और बिल्डर प्रबंधन से वार्ता कर जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया. लोगों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर जल्द उचित पहल नहीं की गयी, तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जायेगा. लोगों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है. इसलिए मजबूर होकर हमें सड़क पर उतरना पड़ा. वहीं इस पूरे मामले पर बिल्डर की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

शुल्क वसूली हो रही, पर सुविधा शून्य

प्रदर्शन कर रहे अनिल प्रसाद सहित अन्य निवासियों का आरोप है कि बिल्डर द्वारा हर महीने नियमतः मेंटेनेंस शुल्क की वसूली की जाती है, लेकिन इसके बदले में मिलने वाली सुविधाएं शून्य हैं. सोसाइटी में न तो पेयजल की नियमित आपूर्ति हो रही है और न ही बिजली की व्यवस्था दुरुस्त है. सबसे बुरा हाल लिफ्ट का है, जो अक्सर खराब रहती है. स्थानीय निवासी मनीष कुमार ने कहा कि हम बेहतर जीवन और सुरक्षा की उम्मीद में लाखों रुपये लगाकर यहां रहने आये थे, लेकिन अब स्थिति बदतर हो गयी है. बच्चों और बुजुर्गों को ऊपर की मंजिलों तक जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >