ग्रामीण स्टार्टअप के लिए XLRI की पहल, इनक्यूबेशन बैच के लिए 25 तक करें आवेदन

XLRI और नाबार्ड ने ग्रामीण स्टार्टअप के लिए इनक्यूबेशन बैच शुरू किया है. चयनित उद्यमियों को 5 लाख तक की ग्रांट और मेंटरशिप मिलेगी. 25 जुलाई तक आवेदन करें.

XLRI के रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर "एक्ससाइट" ने नाबार्ड के सहयोग से अपने पहले ग्रामीण इनक्यूबेशन बैच के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ऐप्लिकेशन जमा करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2026 है. इसके तहत झारखंड, बिहार, ओडिशा और पूर्वोत्तर सहित 12 राज्यों के ग्रामीण उद्यमियों को मौका मिलेगा.

छह महीने के इस हाइब्रिड कार्यक्रम में वर्चुअल मेंटरिंग और XLRI जमशेदपुर में ऑन-कैंपस बूटकैंप शामिल हैं. चयनित स्टार्टअप को पांच लाख रुपये तक की ग्रांट, बिजनेस मॉडल सपोर्ट, मेंटरशिप और बाजार पहुंच की सुविधा मिलेगी. कार्यक्रम में महिला और आदिवासी नेतृत्व वाले स्टार्टअप के साथ ही कृषि, हस्तशिल्प और ग्रीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी. एक्ससाइट के सीईओ रवीश वसन ने कहा कि इसका उद्देश्य ग्रामीण समुदायों को आर्थिक विकास से जोड़ना है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sandeep

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >