Jamshedpur News : घोड़ाबांधा जाहेरथान में मंत्री रामदास के लिए की गयी पूजा-अर्चना

Jamshedpur News : घोड़ाबांधा में रविवार को झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए जाहेरथान में ग्रामवासियों ने पूजा-अर्चना की.

Jamshedpur News :

घोड़ाबांधा में रविवार को झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए जाहेरथान में ग्रामवासियों ने पूजा-अर्चना की. नायके बाबा विक्टर सोरेन की अगुवाई में ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना कर मरांगबुरू, जाहेरआयो, लिटा-मोणे व तुरूईको का आह्वान किया. उनके चरणों के नतमस्तक होकर शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के जल्द स्वस्थ होने और सकुशल लौटने की कामना की. घोड़ाबांधा के ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से कहा कि वे दादा रामदास सोरेन को सकुशल देखना चाहते हैं.

वे झारखंड वासियों की उन्नति व प्रगति के लिए हमेशा चिंतन-मंथन करते हैं. घोड़ाबांधा वासियों को ही नहीं पूरे झारखंड वासियों को उनके सकुशल वापस आने का इंतजार है. नायके बाबा विक्टर सोरेन ने कहा कि उन्हें अपने ईष्ट देवी-देवताओं पर पूरा आस्था है. वे उन्हें जनहित की सेवा के लिए सकुशल वापस भेजेंगे. इस पूजा-अर्चना कार्यक्रम में जीतू मुर्मू, बंसी बेसरा, जगदीश बास्के, राम टुडू, दुबराज बास्के, सरकार मार्डी, कांतो मुर्मू समेत काफी संख्या में घोड़ाबांधा के ग्रामीण शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >