टाटा मोटर्स में रविवार को होगा कामकाज, इस दिन रहेगा साप्ताहिक अवकाश

टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में कार्य दिवसों और साप्ताहिक अवकाश के शेड्यूल में बदलाव किया गया है. प्रबंधन के अनुसार, 30 अगस्त 2026 (रविवार) को प्लांट सामान्य दिनों की तरह खुलेगा. इसके बदले कर्मचारियों को 1 सितंबर 2026 (मंगलवार) को बदली छुट्टी मिलेगी.

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में व्यावसायिक आवश्यकताओं को देखते हुए कार्य दिवस और साप्ताहिक अवकाश के शेड्यूल में बदलाव किया गया है. प्रबंधन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, आगामी 30 अगस्त 2026 (रविवार) को प्लांट के सभी विभाग, डिवीजन और जनरल ऑफिस सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे और कामकाज सुचारू रूप से संचालित होगा.

रविवार को कार्य दिवस घोषित किए जाने के बदले कर्मचारियों को 1 सितंबर 2026 (मंगलवार) को सब्स्टीट्यूट (बदली) साप्ताहिक अवकाश दिया जायेगा. विभागीय प्रमुखों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी आवश्यकतानुसार कॉमन सर्विसेज के कार्यों का समन्वय करें और जरूरी दिशा-निर्देश जारी करें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >