साइबर गिरोह लगातार अलग-अलग तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. नया मामला टेल्को प्रेमनगर क्रॉस रोड 4 निवासी मुन्ना कुमार साहू का है. साइबर गिरोह के सदस्य ने मुन्ना कुमार साहू का मोबाइल हैक कर महज 20 मिनट में खाता से 1.87 लाख रुपये की निकासी कर ली. इस संबंध में मुन्ना ने टेल्को थाना में केस दर्ज कराया है. जानकारी के अनुसार गत 5 जून (शुक्रवार) की सुबह 8:40 बजे अचानक मुन्ना का मोबाइल हैक हो गया. 20 मिनट तक बंद रहने के बाद मोबाइल चालू हुआ. जिसके बाद उनके मोबाइल पर एसबीआइ क्रेडिट कार्ड से 75 हजार रुपये और आइसीआइसीआइ बैंक के क्रेडिट कार्ड से दो बार क्रमश: 75 हजार रुपये और 37,500 रुपये की निकासी का मैसेज आया. मैसेज देख मुन्ना हैरान हो गये. जिसके बाद मामले की शिकायत टेल्को थाना में की. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.