सावधान! पूर्वी सिंहभूम में 3 घंटे में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

Weather Alert: पूर्वी सिंहभूम में अगले 1 से 3 घंटे में आंधी-तूफान के साथ 3 गरज के साथ वज्रपात और बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. मौसम विभाग ने दिशा-निर्देश भी जारी किया है. कहा है कि जिले में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश होगी. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है.

Weather Alert: पूर्वी सिंहभूम जिले में आंधी-तूफान के साथ अगले 3 घंटे में गरज के साथ वज्रपात होने की आशंका है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि रविवार की रात पूर्वी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की गरज के साथ वज्रपात और वर्षा होने की अनुमान है. जिले में कुछ जगहों पर तेज हवा चलने का भी अनुमान है. मौसम विभाग ने कहा है कि कुछ कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है.

मौसम विभाग ने खराब मौसम के लिए जारी किये दिशा-निर्देश

खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से दिशा-निर्देश भी जारी किये गये हैं. मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी ने कहा है कि इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह है कि वे सतर्क और सावधान रहें. मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से सुरक्षित जगहों पर शरण लेने की अपील की है. कहा है कि पेड़ के नीचे न रहें. बिजली के खंभों से भी दूर रहेंगे. किसान मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें. खराब मौसम की स्थिति में खेतों की ओर न जायें.

पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट.

रांची और सरायकेला-खरसावां के लिए भी जारी हुआ था ऑरेंज अलर्ट

इससे पहले मौसम विभाग ने राजधानी रांची और सरायकेला-खरसावां जिले के लिए भी ऐसा ही अलर्ट जारी किया था. कहा था कि दोनों जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ वर्षा होगी. वज्रपात भी होने की संभावना है. रांची और सरायकेला-खरसावां जिले में भी कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने अपने वेदर वार्निंग में जारी किया था.

इसे भी पढ़ें

झारखंड से गुजर रहा है चक्रवात और ट्रफ, आंधी-तूफान के साथ वज्रपात की चेतावनी

Indian Railways News: ओडिशा, छत्तीसगढ़ जाने वाली 9 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों के समय बदले

संविधान बचाओ अभियान के बहाने कांग्रेस ने निशिकांत दुबे पर साधा निशाना, जमकर बरसे प्रदीप यादव

Kal Ka Mausam: झारखंड के प्रमुख शहरों में कल कैसा रहेगा मौसम, आज ही जान लें

20 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >