Jamshedpur News : गोविंदपुर जलापूर्ति योजना से आज से शुरू होगी पानी सप्लाई

Jamshedpur News : गोविंदपुर क्षेत्र की 21 पंचायतों में पिछले चार दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है. इस गंभीर समस्या को लेकर मंगलवार को पंचायत प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया और मांगपत्र सौंपा.

उपायुक्त की फटकार के बाद कर ली गयी वैकल्पिक ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था

जलापूर्ति ठप होने से बूंद-बूंद पानी को तरस रही डेढ़ लाख की आबादी

पंचायत प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंंपकर समस्याओं से कराया अवगत

Jamshedpur News :

गोविंदपुर क्षेत्र की 21 पंचायतों में पिछले चार दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है. इस गंभीर समस्या को लेकर मंगलवार को पंचायत प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया और मांगपत्र सौंपा. प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को अवगत कराया कि जलापूर्ति बाधित होने के कारण क्षेत्र की लगभग 1.5 लाख की आबादी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने तत्काल पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को तलब किया.

अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि जनता की बुनियादी जरूरतों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इसके बाद मंगलवार की देर शाम पेयजल एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग द्वारा पंप हाउस के लिए वैकल्पिक ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था कर ली गयी है. इंस्टॉलेशन का कार्य तेजी से चल रहा है. बुधवार से प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति सुचारू होने की पूरी संभावना है. जिप सदस्य डॉ परितोष कुमार ने बताया कि इससे क्षेत्र की डेढ़ लाख की आबादी को बड़ी राहत मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >