Jamshedpur News : जल संकट : मानगो निगम ने 22 क्षेत्रों को घोषित किया ड्राई जोन, जलापूर्ति के लिए की गयी ये व्यवस्था
Jamshedpur News : मानगो नगर निगम क्षेत्र के कई हिस्सों में गिरते भू-जल स्तर और पाइपलाइन से अपर्याप्त जलापूर्ति को देखते हुए निगम प्रशासन ने 22 मोहल्लों को ड्राई जोन (सूखा प्रभावित क्षेत्र) के रूप में चिह्नित किया है.
मानगो नगर निगम क्षेत्र के कई हिस्सों में गिरते भू-जल स्तर और पाइपलाइन से अपर्याप्त जलापूर्ति को देखते हुए निगम प्रशासन ने 22 मोहल्लों को ड्राई जोन (सूखा प्रभावित क्षेत्र) के रूप में चिह्नित किया है. इन जगहों पर पाइप लाइन से पर्याप्त पानी पहुंचाना संभव नहीं हो पा रहा है. जिससे इन इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम ने टैंकर की व्यवस्था की है. टैंकर के माध्यम से प्रतिदिन जलापूर्ति की जायेगी. बगान शाही और उलीडीह आदिवासी ग्राउंड जैसे बड़े क्षेत्रों के लिए बड़े पानी टैंकर से जलापूर्ति की जायेगी. जबकि संकरी गलियों वाले मोहल्लों में ट्रैक्टर टैंकरों और पोस्ट ऑफिस रोड व गौड़ बस्ती जैसे अत्यधिक संकट वाले इलाकों में प्रतिदिन 3 ट्रिप पानी भेजने का लक्ष्य है. नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि जिन क्षेत्रों में पानी की समस्या बनी हुई है. वहां के लोग नगर निगम कार्यालय में सूचना दे सकते हैं.
चिह्नित 22 ड्राई जोन
बगान शाही, रामकृष्ण कॉलोनी, उलीडीह बिरसा रोड, कुंवर सिंह रोड, उलीडीह आदिवासी ग्राउंड, जवाहर नगर रोड नंबर 4 और 6, समता नगर, पोस्ट ऑफिस रोड, गौड़ बस्ती, शांति नगर, लक्ष्मण नगर, गोकुल नगर, रिपीट कॉलोनी, सुखना बस्ती, कुली रोड (जवाहर नगर रोड-17), जवाहर नगर रोड नं. 13 बी और 13 सी, डिमना बस्ती, सुभाष कॉलोनी, एकता नगर, गुड़ाबासा, केदार बगान, केंदुकोचा, श्याम नगर.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.