डीसी अनन्य मित्तल और अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहरा के निर्देश पर बुधवार को मानगो नगर निगम क्षेत्र में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान मुहल्ले के एक-एक घर में पहुंचकर आम जनता को 25 मई को मतदान करने के प्रति जागरूक किया गया. समता नगर क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों ने मतदाताओं को वोट को लेकर शपथ दिलवाया. इस दौरान जागरूकता रैली विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण की. मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्टीकर भी लगाया गया. मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सीएमएम, सीओ, महिला समिति के सदस्य सहित स्थानीय लोग मौजूद थे.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।