वॉलीबॉल : रामदास भट्ठा सेंटर चैंपियन

अर्बन सर्विसेज, टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से रामदास भट्ठा कम्युनिटी सेंटर में आयोजित इंटर सेंटर अंडर-16 वॉलीबॉल टूर्नामेंट गुरुवार को संपन्न हो गया.

जमशेदपुर. अर्बन सर्विसेज, टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से रामदास भट्ठा कम्युनिटी सेंटर में आयोजित इंटर सेंटर अंडर-16 वॉलीबॉल टूर्नामेंट गुरुवार को संपन्न हो गया. प्रतियोगिता में रामदास भट्ठा की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया. वहीं बागबेड़ा सेंटर की टीम उपविजेता रही. धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर तीसरे स्थान पर रहा. रामदास भट्ठा सेंटर के सत्यम बाग को बेस्ट प्लेयर के खिताब से नवाजा गया. पुरस्कार वितरण समारोह में ट्राइबल आइडेंटीटी अर्बन सर्विसेज के हेड जिरेन जेवियर टोपनो मौजूद थे. मौके पर गुरुबारी हेंब्रम, केशव कुमार रंजन, विधान मरांडी व अन्य लोग मौजूद थे. प्रतियोगिता में 12 कम्युनिटी सेंटर के कुल 120 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >