गदड़ा में बस्ती की जनसमस्याओं पर हुआ मंथन

परसुडीह क्षेत्र के गदड़ा बालीडुंगरी कॉलेज मैदान में स्थानीय विभिन्न समस्याओं पर बैठक हुई

जमशेदपुर.

परसुडीह क्षेत्र के गदड़ा बालीडुंगरी कॉलेज प्रांगण में देश प्रधान राकेश हेंब्रम की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. इसमें स्थानीय समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया. इसमें प्रमुख रूप से बढ़ती गर्मी को देखते हुए पानी की समस्या, जर्जर सड़क, मच्छरों का प्रकोप समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई. देश प्रधान राकेश हेंब्रम ने कहा कि जबसे गर्मी ने दस्तक देना शुरू किया है. तबसे जल स्रोत चापाकल व कुआं सूखने लगे हैं. आने वाले समय में स्थिति और भयावह हो सकती है. उन्होंने कहा कि जल्द ही ग्रामसभा का एक प्रतिनिधिमंडल स्थानीय कंपनियों से मिलेगा और आग्रह करेगा कि पीने का पानी टैंकर से मुहैया कराये. बैठक में जेना जामुदा, लक्ष्मी बारदा, सरिता बारदा, जीरा पूर्ति, मेचो बारजो, मीरा हेंब्रम, मुंगली सामद, मुक्ता देवी, सोमवारी हेंब्रम, साहब हेंब्रम, शंकर गागराई, लखन सामद, लक्ष्मण पूर्ति, जगन्नाथ देवगम, लखिंद्र कुंकल आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >