Jamshedpur News : विक्रम शर्मा हत्याकांड : शूटरों की तलाश में छापेमारी जारी, दुमका जेल में बंद अखिलेश सिंह से दोबारा मिली पुलिस, यह जानने का किया प्रयास
Jamshedpur News : विक्रम शर्मा हत्याकांड के दो माह बाद पुलिस अबतक शूटरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. देहरादून की डालनवाला थाना पुलिस ने इस मामले में लोहरदगा और दुमका में भी छापामारी की.
विक्रम शर्मा हत्याकांड के दो माह बाद पुलिस अबतक शूटरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. देहरादून की डालनवाला थाना पुलिस ने इस मामले में लोहरदगा और दुमका में भी छापामारी की. शूटरों के पनाहगार का भी पता लगाया जा रहा है. वहीं, पुलिस अब हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में अखिलेश सिंह से भी सहायता ले रही है. सूत्रों के अनुसार, इस मामले में देहरादून पुलिस ने दुमका जेल में बंद अखिलेश सिंह से दूसरी बार मुलाकात की है, जिसमें जानने का प्रयास किया कि घटना के बाद आरोपी कहां भाग सकते हैं. इसी मामले में पूर्व में भी एक बार देहरादून पुलिस ने जेल में बंद अखिलेश सिंह से पूछताछ की थी. मालूम हो कि 13 फरवरी 2026 को देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उक्त मामले में अबतक शूटर पकड़े नहीं जा सके हैं. इस मामले में देहरादून पुलिस को बागबेड़ा के गाढ़ाबासा निवासी विशाल कुमार सिंह व यशराज, जुगसलाई आरपी पटेल स्कूल रोड निवासी आशुतोष कुमार सिंह, बागबेड़ा के बजरंगटेकरी रोड निवासी आकाश कुमार प्रसाद, उलीडीह टैंक रोड निवासी जितेंद्र कुमार साहू और लोहरदगा निवासी अंकित वर्मा की तलाश है. पुलिस ने इन आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. सभी के घरों पर इश्तेहार भी चिपकाया गया है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.