Jamshedpur News : विक्रम शर्मा हत्याकांड : 40 दिनों के बाद भी शूटर को नहीं पकड़ सकी दून पुलिस

Jamshedpur News : शहर के गैंगस्टर अखिलेश सिंह के गुरु बताये जाने वाले विक्रम शर्मा की हत्या के 40 दिन गुजर चुके हैं. लेकिन अबतक पुलिस शूटरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है.

फरार आरोपियों पर 50-50 का है इनाम

13 फरवरी के देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में गोली मारकर हुई थी हत्या

विक्रम शर्मा के साम्राज्य पर हो रही चर्चा

Jamshedpur News :

शहर के गैंगस्टर अखिलेश सिंह के गुरु बताये जाने वाले विक्रम शर्मा की हत्या के 40 दिन गुजर चुके हैं. लेकिन अबतक पुलिस शूटरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. इससे देहरादून पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं. देहरादून पुलिस द्वारा विक्रम शर्मा की हत्या में फरार आरोपी बागबेड़ा गाढ़ाबासा निवासी विशाल सिंह, जुगसलाई आरपी पटेल स्कूल रोड निवासी आशुतोष सिंह, बागबेड़ा बजरंग टेकरी रोड निवासी आकाश प्रसाद, बागबेड़ा गाढ़ाबासा निवासी यशराज सिंह, उलीडीह टैंक रोड निवासी जितेंद्र कुमार साहू और लोहरदगा टंगराटोली निवासी अंकित वर्मा के खिलाफ 50-50 हजार रुपये इनाम की घोषणा की गयी है. सभी के खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत है. जानकारी के अनुसार देहरादून पुलिस की एक टीम लगातार जमशेदपुर में रहकर आरोपियों की टोह लेने में जुटी है. लेकिन अबतक फरार आरोपियों का सुराग पुलिस को नहीं मिल सका है.

इधर, जानकारी के अनुसार विक्रम शर्मा की हत्या के बाद इस बात को लेकर चर्चा है कि विक्रम शर्मा के साम्राज्य की देखभाल कौन करेगा. विक्रम शर्मा ने शहर के कई कारोबारी के साथ मिलकर कारोबार में पैसा फंसाया था. उनकी हत्या के बाद उक्त कारोबार व पैसे का हिसाब -किताब कौन लेगा. इसके अलावा कई कारोबारी का पैसा विक्रम शर्मा के कारोबार में लगा था. अब वे सकते में हैं कि उनका पैसा वापस कैसे होगा. वैसे कारोबारी अपना दर्द किसे सुनाये ? इसे लेकर लोगों के बीच चर्चा का बाजार गरम है. पुलिस अबतक इस बात का भी खुलासा नहीं कर सकी है कि विक्रम शर्मा की हत्या किसने और क्यों करायी थी? मालूम हो कि गत 13 फरवरी को देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल परिसर में विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >